Advertisemen
Huawei ने अपना नया स्मार्टफोन Nova 5z को चीन में लॉन्च कर दिया है। Huawei Nova 5z को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके पहले वेरिएंट में 6GB रैम और 64GB स्टोरेज शामिल है, जिसकी कीमत चीम में CNY 1,599 (लगभग 16,000 रुपये) है। इसके टॉप वेरिएंट में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज है और इसकी कीमत CNY 1,799 (लगभग 18,000 रुपये) है।
Nova 5z में 6.26-inch की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन FHD+ (2340×1080 pixels) है। डिवाइस पंच-होल डिस्प्ले के साथ आती है, जिसमें 32-मेगापपिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है, इसका अपर्चर साइज f/2.0 है। यह डिवाइस Android 9 Pie बेस्ड EMUI 9.1 OS पर रन करता है। इसमें पहले सेंसर 48-मेगापिक्सल का f/1.8 सेंसर है। अन्य तीन कैमरा में 8-मेगापिक्सल का सुपर वाइड-एंगल f/2.4 सेंसर, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो f/2.4 सेंसर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ f/2.4 सेंसर शामिल है।इसमें 4,000mAh की बैटरी शामिल है, जो 20W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 802.1ac, Bluetooth 5.0, GPS, USB Type-C और 3.5mm ऑडियो जैक शामिल है।
Advertisemen
features Huawei Huawei Nova 5z MOBILE MOBILES New Launch Tech
