Advertisemen
Apple ने इंडिया में की कीमत में सीधे 43,000 रुपये की भारी कटौती की है। कंपनी ने आईफोन एक्सएस मैक्स के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का नाम कर दिया है। यह फोन वेरिएंट 1,09,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था लेकिन अब कंपनी ने फोन का मूल्य 43,000 रुपये घटा दिया है।प्राइस कट के बाद iPhone XS Max को 66,900 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। इस प्राइस कट के बाद यह फोन नई कीमत के साथ शॉपिंग साइट अमेज़न पर उपलब्ध रहेगा।
Apple iPhone XS Max
- एप्पल आईफोन एक्सएस मैक्स में 6.5-इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है जिसके उपरी हिस्से में नॉच मौजूद है। कंपनी ने इसे भी सुपर रेटीना ओएलईडी डिसप्ले (2688 X 1242 पिक्सल रेज्ल्यूशन) से लैस किया है.
- कंपनी ने डॉल्बी एचडीआर10 का उपयोग किया जो शानदार अनुभव कराने में सक्षम है।
- एप्पल आईफोन 10एस मैक्स में भी 10एस के समान ही एफ/1.8 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और एफ/2.0 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जो एलईडी फ्लैश सपोर्ट करता है। कंपनी ने एक टेलीफोटो लेंस का उपयोग किया है जो कम रोशनी में भी आपको बेहतर परिणाम देगा।इस फोन में भी 7-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Advertisemen
Apple Apple iPhone XS Max iPhone MOBILE MOBILES Offer Sale
