Advertisemen
टेलिकॉम ऑपरेटर Jio की ओर से MyJio App में एक नए फीचर्स को ऐड किया गया है। इस नए फीचर की मदद से यूजर्स कोरोना संक्रमण के बारे में तमाम जानकारी हासिल कर सकते हैं। जियो ऐप में मिलने वाले इस फीचर को कंपनी ने ‘कोरोना वायरस इन्फो ऐंड टूल’ का नाम दिया है।
फोन में मौजूद माए जियो ऐप के हैमबर्गर मेन्यू पर टैप करके ऐक्सेस किया जा सकता है। इस ऑप्शन पर क्लिक करने पर एक मैसेज यूजर्स को दिखाई देगा।इसमें लिखा है, ‘कोरोना वायरस (COVID-19) एक संक्रामक बीमारी है, जो ऐसे नए वायरस की वजह से हो रही है जिसे पहले कभी इंसानों में नहीं देखा गया। कृपया नीचे दिए गए ऑप्शंस की मदद से इस बारे में ज्यादा जानें और खुद को अपडेट रखें।’ यूजर्स को इस ऐप पर यह चेक करने का ऑप्शन मिल रहा है कि किन लक्षणों के पाए जाने पर कोरोना संक्रमण हो सकता है और कौन से लक्षण सामान्य जुकाम या फ्लू से जुड़े हैं।
Advertisemen
