Advertisemen
Reliance Jio ने हाल ही में कोरोना वायरस की वजह से वर्क फ्रॉम होम कर रहे यूजर्स के लिए एक नया 251 रुपए वाला प्लान पेश किया था। अब कंपनी ने ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। जियो बिना किसी सर्विस चार्ज के बेसिक JioFiber कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने जा रही है, जिसमें 10Mbps की स्पीड के साथ जियो की यह सर्विस फ्री होगी।
जियो उन सभी इलाकों में यह ब्रॉडबैंड सर्विस उपलब्थ कराएगी, जहां यह भौगोलिक रूप से व्यावहारिक होगी। इसके अलावा, जियोफाइबर के मौजूदा ग्राहकों को सभी प्लान्स में अब डबल डाटा मिलेगा। जियो ने इस कदम इसलिए उठाया है, जिससे वर्क फ्रॉम होम में कोई दिक्कत न आए। जियो यूजर्स के लिए बेसिक फाइबर कनेक्टिविटी फ्री रहेगी। हालांकि, यूजर्स को केवल राउटर के लिए पैसे देने होंगे। इतना ही नहीं जियो के बेसिक प्लान में कोई फेयर यूजेज पॉलिसी (FUP) नहीं होगी, जिसका मतलब है कि यूजर्स अच्छी स्पीड पर इंटनेट चला सकेंगे।
Advertisemen
