Advertisemen

लेनोवो ए सीरीज़ का ही एक नया स्मार्टफोन Lenovo A7 अब सामने आया है। लेनोवो के इस मोबाइल को गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट किया गया है जहांं फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है.
Lenovo A7 की गूगल प्ले लिस्टिंग को सबसे पहले प्राइज़बाबा द्वारा स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग में फोन की फोटो के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर की गई है। वेबसाइट पर फोन को AK47 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है।Lenovo A7 को वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर बना दिखाया गया है जो ‘यू’ शेप की है। फोन डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस नज़र आ रहे हैं वहीं नीचे की ओर थोड़ा चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन नज़र आ रहा है।
फोन की डिसप्ले 1560 x 702 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करेगी और 320डीपीआई पिक्सल डेनसिटी वाली होगी। इस लिस्टिंग में फोन को एंडरॉयड 9 पाई पर बना दिखाया गया है तथा प्रोसेसिंग के लिए फोन में स्प्रैडट्रम एससी9863ए चिपसेट दिए जाने का खुलासा हुआ है। Lenovo A7 को यहां 2 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है.
Advertisemen
Coming Soon features Leaks Lenovo Lenovo A7 MOBILE MOBILES Tech