Advertisemen
चीन में कुछ दिन पहले लॉन्च हुए रेडमी के30 प्रो को भारत में Poco सीरीज़ में पेश किया जा सकता है। संभव है कि इसका नाम Poco F2 हो, क्योंकि इसके स्पेसिफिकेशन फ्लैगशिप स्तर वाले हैं।
XDA Developers के एक डेवलपर 'kacskrz' ने Redmi K30 Pro और Poco ब्रांड के संबंध का पता लगाने के लिए लेटेस्ट MIUI 11 Beta में मी कैमरा ऐप के कोड की जांच पड़ताल की। यहां उन्होंने रेडमी के30 प्रो का कोडनेम ‘lmiin' को ‘Shot on Poco Phone' वाटरमार्क दिखाते हुए पाया। Lmiin कोडनेम का इस्तेमाल पहले भी कई बार रेडमी के30 प्रो के लिए किया गया है। इस कोडनेम का Mi Camera ऐप में मिलना काफी हद तक लेटेस्ट खबर को पुख्ता करता है। कोडनेम के साथ पोको की ब्रांडिंग यह इशारा करती है कि Redmi K30 Pro को भारत में पोको ब्रांड के तहत लाया जा सकता है। अनुमान है कि रेडमी के30 प्रो को भारत में 'पोको एफ2' का नाम दिया जाएगा।
Advertisemen
Coming Soon MOBILE MOBILES POCO F2 Redmi Redmi K30 Pro Xiaomi
