Advertisemen

चीन की सर्टिफिकेशनस साइट टेना पर Vivo S6 5G को मॉडल नंबर Vivo V1962A के साथ स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग में फोन की सभी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर दिया गया है। 31 मार्च को स्थानिय समयानुसार शाम के 7 बजकर 30 मिनट पर फोन को ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम के जरिए बाजार में उतारा जाएगा।
Vivo S6 5G की स्पेसिफिकेशन्स
- टेना लिस्टिंग के अनुसार फोन डायमेंशन 161.16 x 74.66 x 8.68mm और वजन 181 ग्राम होगा।
- फोन लाइट वजन और डिजाइन के साथ आएगा।
- टेना पर सामने आई तस्वीर में फोन वॉटर ड्रॉप नॉच के साथ देखा गया है।
- TENAA लिस्टिंग के अनुसार Vivo S6 5G में 6.44-इंच AMOLED स्क्रीन दी जाएगी जो कि 20:9 आसपेक्ट रेश्यो और 1080 x 2400 पिक्सल के साथ होगी।
- फोन एंडरॉयड 10 OS पर कार्य करेगा जो कि फनटच ऑपरेटिंग सिस्टम 10 पर आधारित होगा।
- Vivo S6 5G में कंपनी द्वारा 5G-रेडी चिपसेट होगा, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2GHz होगी।
- फोन चाइनीज मार्केट में 6जीबी रैम और 8जीबी रैम से लैस होगा। फोन में 128 GB और 256 GB की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। पावर बैकअप के लिए Vivo S6 5G में 4,390mAh बैटरी दी जाएगी।
- फोन के फ्रंट पर दिए गए नॉच में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। रियर में 48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल+ 2-मेगापिक्सल क्वाड कैमरा सिस्टम होगा।
Advertisemen