Advertisemen
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Terror Attack) में शहीद हुए जवानों को पांच-पांच लाख रुपये देने का ऐलान किया है.पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Terror Attack) में गंभीर रूप से घायल कई जवानों के दम तोड़ने के बाद शुक्रवार को इस हमले में शहीद हुए जवानों की संख्या बढ़कर 49 हो गई. अब घर बैठे कमाए 15000रु महीना,यहाँ क्लिक करें
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) के 49 जवानों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि देंगे. बता दें कि जम्मू एवं कश्मीर (Jammu Kashmir) में 1989 में आतंकवाद के सिर उठाने के बाद से अब तक के सबसे जघन्य हमले में गुरुवार को राज्य के पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी अपनी एसयूवी को सीआरपीएफ की बस से टक्कर मार दी थी, जिसमें कम से कम 40 जवान मौके पर ही शहीद हो गए. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के इस कदम की सराहना हो रही है.
Advertisemen
