Advertisemen

Nubia ने भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे Nubia Red Magic 3 के नाम से मार्केट में पेश किया है। यह गेमिंग स्मार्टफोन एक्टिव कूलिंग फैन के साथ आता है और इसमें 8K recording का फीचर है। फोन में Qualcomm flagship Snapdragon 855 SoC, बड़ी डिस्प्ले है। चीन में यह स्मार्टफोन पहले से ही बिक्री के लिए उपलब्ध है। पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.
स्मार्टफोन को तीन कलर में पेश किया है। इनमें Black, Red और Camouflage कलर शामिल हैं।Camouflage कलर वेरिएंट सिर्फ 12 GB रैम वेरिएंट में मौजूद रहेगा। इसे दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसका बेस मॉडल 8 जीबी रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 35,999 रुपये है। फोन का हाई-एंड वेरिएंट 12 GB RAM और 256 GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 46,999 रुपये है।
फोन में 5,000mAh की बैटरी दी है। यह स्मार्टफोन कूलिंग सिस्टम के साथ आता है. Red Magic 3 लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है जिसमें इंटरनल टर्बो फैन दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह हीट ट्रांसफर को 500% तक बढ़ा देता है। कंपनी ने इस फोन में Qualcomm Snapdragon 855 प्रोसेसर के साथ Adreno 640 graphics processing unit (GPU) दिया है।फोन में 6.65-inch FHD+ HDR AMOLED डिस्प्ले है। Red Magic 3, 30W क्विक चार्जिंग फीचर के साथ आता है।इसमें 48मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो Sony IMX586 sensor के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन एंड्रॉइड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर ऑपरेट होता है। पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.
Advertisemen
features MOBILE MOBILES New Launch Nubia Nubia Red Magic 3 Tech