Advertisemen
Asus भारत में अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Asus ZenFone 6 यानी Asus 6z स्मार्टफोन 19 जून को लॉन्च करेगी। कंपनी ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के बाद Asus ZenFone 6 को नाम बदलकर Asus 6z कर दिया है। कोर्ट ने कंपनी को Zen और ZenFone ब्रांड के प्रोडॉक्ट भारत में बेचने पर रोक लगाई है।कंपनी इस स्मार्टफोन को भारत में 39,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च कर सकती है। पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.
Asus 6z में 6.4-इंच IPS LCD दिया है जो FHD+ रेज्यूलेशन, 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो, बैजल लैस डिजाइन और गोरिल्ला ग्लास 6 प्रोटेक्शन के साथ आता है। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 855 SoC से लैस किया है, जिसे Asus, तीन रैम वेरिएंट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 6GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज, दूसरा वेरिएंट 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज और तीसरा हाई एंड वेरिएंट 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
इस स्मार्टफोन के बैक में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया है, जिसका प्राइमेरी कैमरा सेंसर 48-मेगापिक्सल, अपर्चर f/1.79 और सेकेंडरी कैमरा सेंसर 13- मेगापिक्सल और 125-डिग्री अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है।Asus ने अपने स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी है जो कि 18W क्विक चार्ज 4.0 को सपोर्ट करता है। कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Android 9 Pie पर बेस्ड Zen UI 6 पर रन करता है जिसे कुछ ही हफ्तों में Android Q Beta का अपडेट मिल जाएगा। पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.
Advertisemen
