Advertisemen
Xiaomi ने भारत में Redmi Note 7 Pro का 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट और 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को पहले से बेच रहा था। अब ग्राहक इसके 6GB रैम और 64GB वेरिएंट को भी खरीद सकते हैं। पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.
6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट 15,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह वेरिएंट कल यानी 3 जुलाई को पहली सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। सेल दोपहर 12 बजे आयोजित जाएगी। इस स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट 4GB RAM + 64GB स्टोरेज दी गई है। यह वेरिएंट पहले से ही ओपन सेल पर आ रहा है। इसके दूसरे वेरिएंट में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है, जिसकी कीमत 16,999 रुपये है। आज होने वाली फ्लैश सेल में आप इस वेरिएंट को खरीद सकते हैं। स्मार्टफोन Neptune Blue, Nebula Red, और Space Black कलर ऑप्शन के साथ आता है।
Advertisemen
