Advertisemen
एलजी ने अपने स्मार्टफोन LG G8s ThinQ की कीमतों से पर्दा उठा दिया है। LG G8s ThinQ स्मार्टफोन की सबसे मेजर हाईलाइट इसमें दिया गया हैंड आईडी है- ये स्मार्टफोन यूजर की हथेली से ऑपरेट होता है। इस फीचर के लिए इस स्मार्टफोन में ToF (time of flight) Z Camera और इंफ्रारेड सेंसर दिए गए हैं। पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.
LG G8s ThinQ की शुरुआती कीमत (LG G8s ThinQ Price) कंपनी 769 EUR (करीब 59,800 रुपये) तय की है जो कि इस महीने से यूरोप के चुनिंदा बाजारों – लेटिन अमेरिका, अफ्रीका और मिडिल ईस्ट में बिक्री के लिए आएगा। कंपनी लॉन्च ऑफर के दौरान जर्मनी में इस स्मार्टफोन के साथ 43-इंच का LG 4K TV फ्री देगा।
LG का यह स्मार्टफोन 18.7:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले 6.2 इंच फुल एचडी+ OLED के साथ आएगा। यह फोन Qualcomm Snapdragon 855 SoC और 6GB रैम के साथ आएगा। LG G8s ThinQ की बैक साइड में ट्रिपल कैमरा सेटअप (12+13+12 मेगापिक्सल) होगा। फोन का फ्रंट कैमरा ToF Z Camera से लैस 8 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। यह फोन भी Hand ID, एयर मोशन को सपोर्ट करेगा।
LG G8s ThinQ स्मार्टफोन 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। LG का यह स्मार्टफोन फास्ट चार्जिंग सपोर्टेबल है और 3,550mAh कैपेसिटी वाली बैटरी के साथ आता है। कनेक्टिवीटि की बात करें तो इसमें Wi-Fi 802.11 a, b, g, n, ac, Bluetooth 5, NFC, USB Type-C दिया गया है। पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.
Advertisemen
