-->

बिहार उपचुनावों में बीजेपी जीरो पर आउट

Advertisemen

बिहार उपचुनाव में एनडीए को तगड़ा झटका लगा है। राज्य की 5 विधानसभा सीटों में से एनडीए सिर्फ एक सीट ही जीत पाई है। भागलपुर के नाथनगर सीट पर जेडीयू के लक्ष्मी कांत मंडल ने कब्जा जमाया है। उन्होंने 5112 मतों से राजद की उम्मीदवार रबिया खातून को हराया।


नाथनगर सीट ने एनडीए की लाज बचाई है। वहीं, किशनगंज सीट पर असुदद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम प्रत्याशी ने बीजेपी को रौंदकर जीत दर्ज कर ली है। मसलन ओवैसी ने बिहार में अपने पांव जमा लेने की शुरुआत कर दी है। कमरुल होदा की जीत को इसी चश्मे से देखा जा रहा है। कमरुल होदा को 70469 और भाजपा उम्मीदवार स्वीटी सिंह को 60258 मत मिले। उप चुनावों में एनडीए की ओर से जेडीयू ने 4 और बीजेपी ने एक विधानसभा सीट पर अपने-अपने प्रत्याशी खड़े किए थे।
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments