Advertisemen
Moto G8 Plus को भारत में लॉन्च कर दिया गया है।मोटो जी8 प्लस तीन रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है। रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। मोटोरोला जी8 प्लस में क्वाड पिक्सल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है। फोन वाटर रेपलेंट डिज़ाइन के साथ आता है और इसमें फास्ट चार्जिंग के लिए 15 वॉट टर्बोपावर के लिए सपोर्ट है।
Moto G8 Plus price in India
मोटो जी8 प्लस की कीमत 13,999 रुपये है। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। यह कॉस्मिक ब्लू और क्रिस्टल पिंक रंग में मिलता है। मोटो जी8 प्लस के साथ जियो सब्सक्राइबर्स को 2,200 रुपये कैशबैक, 3,000 रुपये का क्लियरट्रिप वाउचर और 2,000 रुपये का ज़ूमकार वाउचर मिलेगा।
Moto G8 Plus specifications
- Moto G8 Plus डुअल सिम स्टॉक एंड्रॉयड पाई पर चलता है। इस फोन को एंड्रॉयड 10 देने का वादा भी किया है।
- इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। ।
- फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 655 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।
- Moto G8 Plus तीन रियर कैमरे वाला फोन है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। यहां Samsung ISOCELL Bright GM1 सेंसर का इस्तेमाल हुआ है। अपर्चर एफ/ 1.79 है। इसका साथ देगा 16 मेगापिक्सल का एक्शन कैमरा। यह एफ/ 2.2 अपर्चर और 117 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है।
- फोन में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
- नाइट मोड, स्पॉट कलर, 4के वीडियो और 1080 स्लो मो वीडियो जैसे कैमरा फीचर्स फोन का हिस्सा हैं।
- कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।
- फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisemen
features MOBILE MOBILES MOTO Moto G8 Plus Motorola New Launch Tech
