Advertisemen
एक नई रिपोर्ट में बताया गया है कि रिलायंस जियो ने अपने दो पैक को अचानक बंद कर दिया है। इनमें 19 रुपये और 52 रुपये के प्रीपेड पैक शामिल हैं। फिलहाल कंपनी ने 19 रुपये और 52 रुपये के पैक को बंद करने के पीछे का कारण नहीं बताया है.
TelecomTalk की रिपोर्ट के मुताबिक, Jio ने इन दोनों पैक को बिना किसी ऑफिशियल घोषणा के बंद किया है। इनमें से 19 रुपये वाला पैक एक दिन की वैलिडिटी के साथ आता है और 52 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज पैक 7 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि IUC टॉप-अप प्लान के पेशकश के बाद जियो यूजर्स को अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए कम से कम 10 से लेकर 1,000 रुपये तक के प्रीपेड पैक से रिचार्ज कराना होगा।
रिलायंस जियो ने हाल ही में एक बेहद महत्वपूर्ण घोषणा की थी, जिसमें बताया गया था कि जियो यूजर्स को किसी भी अन्य कंपनी के नेटवर्क पर कॉल करने के लिए छह पैसे प्रति मिनट की दर से शुल्क देना होगा।
Advertisemen
