Advertisemen

HMD Global अगले साल Mobile World Congress 2020 इवेंट में Nokia 8.2 का 5G वेरिएंट पेश कर सकता है। इस स्मार्टफोन में कंपनी पॉप-अप सेल्फी कैमरा मेकेनिज्म दे सकती है। खबरों के मुताबिक ये स्मार्टफोन 5G नेटवर्क कैपेबिलिटीज के साथ लॉन्च किया जा सकता है।इसकी कीमत 500 डॉलर के आसपास हो सकती है।
नोकिया का ये स्मार्टफोन नोकिया का अफोल्डेबल 5G स्मार्टफोन होगा। इससे पहले कंपनी ने अपनो Nokia 9.1 Pureview का 5G वेरिएंट में लॉन्च करने का ऐलान कर चुकी है। Nokia Powerhouse की रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्मार्टफोन को Snapdragon 735 चिपसेट के साथ लॉन्च किए जाने की बात भी कई सारे रिपोर्ट में कही गई है।
Nokia 8.2 स्मार्टफोन में क्वार्ड रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें प्राइमेरी कैमरा सेंसर 64 MP का होगा। यह सेंसर Zeiss optics का होगा। फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसमें कंपनी ने 32 MP का कैमरा दिया है। खबरों के मुताबिक, नोकिया का यह स्मार्टफोन तीन वेरिएंट्स 4 GB रैम + 64 GB स्टोरेज, 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज और 8 GB रैम + 256 GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किए जा सकते हैं।
Advertisemen