Advertisemen
Nubia Red Magic 3S गेमिंग स्मार्टफोन गुरुवार को भारत में लॉन्च हो गया है। इस स्मार्टफोन की बिक्री Flipkart पर अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगी। सबसे पहले इस स्मार्टफोन को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था। Nubia Red Magic 3S स्मार्टफोन की मेन USP इसका क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर है।
Nubia Red Magic 3S की कीमत
Nubia Red Magic 3S की कीमत भारत में 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 35,999 रुपए है, जो स्पेस ग्रे कलर वैरिएंट में उपलब्ध होगा। 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 47,999 रुपए है। इस स्मार्टफोन को आप 21अक्टूबर से ऑनलाइन खरीद कर सकेगें.
Nubia Red Magic 3S के फीचर्स
- Nubia Red Magic 3S एंड्रॉयड 9 पाई और डुअल-सिम (नैनो-सिम) पर रन करता है.
- फोन में 19.5: 9 आस्पेक्ट रेशियो, 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 2.5 डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के साथ 6.65-इंच फुल-एचडी + (1080x2340 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है।
- यह स्मार्टफोन एक सिंगल रियर कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करता है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का सोनी IMX586 सेंसर f / 1.79 अपर्चर के साथ है।
- इसमें 16-मेगापिक्सल का सोनी फ्रंट सेंसर जो f / 2.0 अपर्चर के साथ आता है।
- स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 4 जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस / ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 मिमी हेडफोन जैक शामिल है।
Advertisemen
features MOBILE MOBILES New Launch Nubia Nubia Red Magic 3S Tech


