-->

अब इस जिले का बदलेगा नाम, योगी सरकार का बड़ा फैसला

Advertisemen

संगम नगरी के नाम से प्रसिद्ध इलाहाबाद (Allahabad) का नाम प्रयागराज (Prayagraj) और फैजाबाद (Faizabad) का नाम अयोध्या (Ayodhya) करने के बाद उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath Government) एक और जिले का नाम बदलने की तैयारी कर रही है। दरअसल योगी सरकार वाराणसी (Varanasi) से सटे चंदौली (Chandauli) जिले का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल नगर (Pandit Deendayal Nagar) करने जा रही है। इसके लिए शासन की तरफ से चंदौली (Chandauli) जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी गई थी।


चंदौली जिला प्रशासन की रिपोर्ट लखनऊ (Lucknow) शासन के पास पहुंच चुकी है। पत्रिका की न्यूज रिपोर्ट के अनुसार सरकार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) राजकीय मेडिकल कॉलेज (Medical College) के शिलान्यास के चंदौली का नाम बदलने की घोषणा कर सकते हैं।
सोर्स : पत्रिका
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments