-->

iPhone 12 की जानकारी हुई लीक, 5G कनेक्टिविटी के साथ होंगे लॉन्च

Advertisemen

हाल ही में Apple भारत में iPhone 11 Series पर से पर्दा उठाया था। इस सीरीज के अंतर्गत तीन आईफोन लांच किए गए थे जिनमें iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max शामिल थे। रिपोर्ट की मानें तो अगले साल एप्पल कम से कम तीन नए 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक यह तीन नए स्मार्टफोन iPhone 12 सीरीज के अंतर्गत लॉन्च किए जा सकते हैं।


जैसा कि आप जानते ही होंगे स्मार्टफोन इंडस्ट्री में अब अगला ट्रेंड 5G का ही है। ऐसे में हर एक स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जल्द से जल्द 5G स्मार्टफोन उपभोक्ताओं तक उपलब्ध कराना चाहती है। सूत्रों की मानें तो एप्पल अपने नए 5G स्मार्टफोन में क्वालकॉम के मॉडम का इस्तेमाल कर सकता है। दरअसल, Qualcomm X55 Modem एप्पल के नए आईफोन स्मार्टफोन में देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा फोन में एप्पल का नेक्स्ट जनरेशन प्रोसेसर A14 Bionic Chipset देखने को मिल सकता है दरअसल, ये प्रोसेसर 5 नैनोमीटर पर बना प्रोसेसर होगा। खबरों की माने तो एप्पल ने अगले साल लगभग 80 मिलियन 5G स्मार्टफोन बेचने का टारगेट रखा है।

फिलहाल एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए सबसे पावरफुल प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 855 Plus है जो 7 नैनोमीटर पर बना है। दरअसल, जितना कम नैनोमीटर का प्रोसेसर होता है उतना ही ज्यादा पावरफुल एवं बैटरी एफिशिएंट होता है। इस प्रोसेसर के साथ काफी लोकप्रिय प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं जिनमें OnePlus 7T Pro स्मार्टफोन भी शामिल है।


IPhone 12 सीरीज ही नहीं बल्कि अगले साल के शुरुआत में एप्पल अपने iPhone SE 2 स्मार्टफोन पर से भी पर्दा उठा सकता है। दरअसल, यह स्मार्टफोन 2016 में लांच किए गए बेहद लोकप्रिय iPhone SE का अपग्रेड होगा। यह स्मार्टफोन Apple के लेटेस्ट प्रोसेसर A13 के साथ लांच किया जाएगा। यह स्मार्टफोन आईफोन 6 और आईफोन 6 प्लस स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे यूजर्स को टारगेट करेगा। खबरों की मानें तो यह एप्पल का अभी तक का सबसे सस्ता लेटेस्ट आईफोन होने वाला है। इसकी कीमत लगभग $399 होने वाली है जो भारतीय रुपयों में करीब ₹28000 के आसपास होती है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत में यह स्मार्टफोन ₹30,000 की कीमत के आसपास लांच किया जा सकता है।

Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments