-->

जानिए किन फ़ोन्स को मिलने जा रहा है Android 10 की अपडेट

Advertisemen

गूगल ने अपने लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम Android 10 को रोलआउट कर दिया है। सबसे पहले इसका अपडेट Pixel 3, Pixel 3 XL, Pixel 3a, Pixel 3a XL, Pixel 2, Pixel 2 XL, Pixel, और Pixel XL में मिलेगा। धीरे-धीरे दूसरे फोन में भी इसका अपडेट दिया जाएगा, तब तक उन्हें इंतजार करना होगा। कंपनी ने इसे मार्च में एंड्रॉडड Q बीटा के नाम से रिलीज किया था। हालांकि, बाद में कंपनी ने मिठाई वाले एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर नाम रखने की परंपरा को तोड़ते हुए इसे Android 10 का नाम दे दिया।


प्राइवेसी : सबसे ज्यादा फोकस गूगल ने यूजर की प्राइवेसी पर किया है। नए ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 10 में यूजर को प्राइवेसी का एक अलग सेक्शन मिलेगा। इस फीचर से यूजर स्मार्टफोन में इंस्टॉल ऐप को अपनी जरूरत के हिसाब से परमिशन दे सकेगा या ब्लॉक भी कर सकेगा।

डार्क मोड : कुछ कंपनियां रात में स्मार्टफोन यूज करने वाले यूजर को डार्क मोड का ऑप्शन दे रही है, जिससे उनकी आंखों पर कोई बुरा असर न पड़े। गूगल ने भी अपने नए एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम में डार्क मोड का ऑप्शन दिया है। हालांकि स्मार्टफोन में डार्क मोड का ऑप्शन देने वाली कंपनी काफी सीमित है।

लाइव कैप्शन : जिन यूजर्स को सुनने में परेशानी होती है उनके लिय लाइव कैप्शन का फीचर काफी काम आएगा। इस फीचर का यूज करने पर प्ले हो रही मीडिया फाइल में कैफ्शन आने लगेंगे। नए ओएस एंड्रॉयड 10 में लाइव कैप्शन का फीचर वीडियो, ऑडियो, पॉडकास्ट मैसेज के लिए काम करेगा।

वाई-फाई नेटवर्क : गूगल के इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम Android 10 में यूजर्स वाई-फाई नेटवर्क आसानी से शेयर कर सकेंगे। यूजर्स आपस में स्मार्टफोन से QR कोड स्कैन कर वाई-फाई नेटवर्क से जुड़ जाएंगे।


अनडू ऐप रिमूवल : नए ऑपरेटिंग सिस्टम Android 10 में अगर यूजर गलती से अपनी पसंदीदा ऐप को अनस्टॉल कर देता है, तो कुछ समय के लिए ऐप को अनडू कर रिइंस्टॉल करने का ऑप्शन मिलेगा। इस फीचर के इस्तेमाल से यूजर को वापस प्ले स्टोर में जाकर ऐप को दोबारा इंस्टॉल नहीं करना पडे़गा।

फोकस मोड : बार बार गैरजरूरी नोटिफिकेशन आने से परेशान होने वाले यूजर्स का भी गूगल ने खास ख्याल रखा है। नए ऑपरेटिंग सिस्टम Android 10 में यूजर्स को फोकस मोड का ऑप्शन मिलेगा। इस फीचर को ऑन करने पर आप कुछ ऐप के नोटिफिकेशन को ऑफ कर सकेंगे। उसके बाद यूजर के पास सिर्फ जरूरी कॉन्टैक्ट के ही नोटिफिकेशन मिलेंगे।

लोकेशन शेयर : नए ऑपरेटिंग सिस्टम Android 10 में यूजर्स अपनी जरूरत के मुताबिक मोबाइल ऐप को लोकेशन शेयर करने की परमिशन दे सकेंगे। फिलहाल Android डिवाइस में लोकेशन शेयर करने के लिए दो तरह के ऑप्शन मिलते हैं। यूजर को या तो ऐप की लोकेशन परमिशन को ऑफ करना पड़ता है या ऑन करना पड़ता है।


नोटिफिकेशन : गूगल के नए ऑपरेटिंग सिस्टम Android 10 में यूजर होम स्क्रीन से ही नोटिफिकेशन को कंट्रोल कर पाएंगे। यूजर को नोटिफिकेशन पर लॉन्ग प्रेस करना होगा जिसके बाद उन्हें दो ऑप्शन मिलेंगे 'show silently' और 'keep alerting'। इन दो ऑप्शन के इस्तेमाल से यूजर संबंधित ऐप के नोटिफिकेशन को आसानी से कंट्रोल कर सकेंगे।

Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments