Advertisemen
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने अपने बजट रेंज स्मार्टफोन Realme 5 की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती कर दी है। अब इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये है। जो 4GB रैम वैरिएंट की है। वहीं इसके 6GB रैम+64GB स्टोरेज वैरिएंट की पहले कीमत 10,999रु थी। जो घटकर सिर्फ 9,999रु बची है। इसके 6GB रैम+128GB स्टोरेज वैरिएंट की पहले कीमत 11,999रु थी। जो घटकर सिर्फ 10,999रु हो गयी है। इस नई कीमत पर इसे आप ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते है।
फ़ीचर्स की बात करे तो इसमे आपको 6.5 इंच की फुल एच डी प्लस डिस्प्ले दी गयी है। जिसका रेसोलुशन 1600×720 पिक्सल का है। परफॉरमेंस के लिए इसमे स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन 4GB/6GB रैम के साथ 64GB/128GB स्टोरेज दिया गया है। इसके स्टोरेज को आप एक्सटर्नल माइक्रो SD कार्ड लगाकर बढा भी सकते है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 9.0(पाई) ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
फोटोग्राफी के लिए फ़ोन में 12MP+8MP+2MP+2MP का क्वैड रियर कैमरा दिया गया है। जिससे आप बढ़िया फ़ोटो खींच सकते है। सेल्फी लेने के लिए इसमे 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा दी गयी है। फोन का सेल्फी कैमरा AI ब्यूटिफिकेशन फीचर के साथ आता है। फ़ोन को पावर देने के लिए इसमे 5000 एमएएच बैटरी की सुविधा दी गयी है।
Advertisemen
