-->

येन हैं 2019 में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली 7 फिल्में

Advertisemen


7. F2: Fun and Frustration
12 जनवरी 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म में प्रकाश राज, वरुण तेज और मेहरीन पीरजादा के अलावा कई और बड़े कलाकर लीड रोल में नजर आए हैं। 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का बजट सिर्फ 30 करोड़ रुपये था। लेकिन यह फिल्म कुल 140.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन की।  अब घर बैठे कमाए 15000रु महीना,यहाँ क्लिक करें

6. Manikarnika: The Queen of Jhansi
125 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस बॉलीवुड की फिल्म को 25 जनवरी 2019 को रिलीज किया गया है। रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित इस फिल्म में कंगना राणावत और अतुल कुलकर्णी के अलावा कई और एक्टर लीड रोल में नजर आये हैं। 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करते हुए यह फिल्म कुल 140 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। लेकिन यह फिल्म फ्लॉप फिल्मों के लिस्ट में शामिल हुई है।


5. Total Dhamaal
2019 में 22 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और अनिल कपूर जैसे कलाकर लीड रोल में नजर आए हैं। कॉमडी से भरी यह फिल्म 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करते हुए 180 करोड़ रुपये का कलेक्शन करते हुए हिट फिल्मों के लिस्ट में शामिल हो गई। और इस फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपयेथा।

4. Viswasam
अजित कुमार, नयनतारा, साक्षी अग्रवाल और जगपति बाबू जैसे बेहतरीन कलाकारों से सजी इस फिल्म को 2019 में 10 जनवरी को रिलीज किया गया था। ड्रामा और एक्शन से भरी यह फिल्म 181 करोड़ रुपये का कलेक्शन करते हुए सुपरहिट हो गई। और आपको बता दें कि इस फिल्म का बजट 90 करोड़ रुपये था।


3. Gully Boy
जोया अख्तर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 2019 में 14 फरवरी को रिलीज किया गया है। इस फिल्म में बॉलीवुड के यंग एक्टर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आई हैं। सिर्फ 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म 100 नही बल्कि 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करते हुए 230.19 करोड़ रुपए का कलेक्शन करते हुए अपने ऊपर सुपरहिट की मोहर लगा ली है।

2. Petta
कार्तिक सुब्बाराज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत नजर आइये हैं। एक्शन से भरपूर इस फिल्म का बजट ही 125 करोड़ रुपये था। 9 जनवरी 2019 में रिलीज हुई यह फिल्म 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करते हुए कुल 225 करोड़ रुपए का कलेक्शन करते हुए हिट हो गई है।

1. Uri: The Surgical Strike
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 2019 में 11 जनवरी को रिलीज किया गया है। 45 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म में विकी कौशल, यामी गौतम, परेश रावल और मोहित रैना जैसे बेहतरीन कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 100 और 200 नही बल्कि 300 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए 354.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन करते हुए अब तक की 2019 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है।  अब घर बैठे कमाए 15000रु महीना,यहाँ क्लिक करें
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments