Advertisemen
Redmi ने हाल ही में ट्विटर पर एक टीज़र जारी किया है जिससे इस बात का पता चलता है कि रेडमी नोट 8 के नए कॉस्मिक पर्पल कलर वेरिएंट को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi ने इस माह के शुरुआत में चीन में Redmi Note 8 के नेब्यूला पर्पल कलर वेरिएंट को लॉन्च किया था।
भारत में रेडमी नोट 8 के आधिकारिक लॉन्च से पहले कंपनी ने टीजर जारी कर इस बात का संकेत दिया था कि भारत में रेडमी नोट 8 स्मार्टफोन के कॉस्मिक पर्पल कलर वेरिएंट को भी उतारा जाएगा। लेकिन भारत में Redmi Note 8 के केवल मूनलाइट व्हाइट, नेप्ट्यून ब्लू और स्पेस ब्लैक कलर वेरिएंट को ही लॉन्च किया गया था। याद रहे कि शाओमी रेडमी नोट 8 के साथ भारत में Redmi Note 8 Pro के साथ लॉन्च किया गया था।
Advertisemen
