Advertisemen
हिंदू महासभा (Hindu Mahasabha) के लोगों ने खतरनाक कोरोना वायरस (Coronavirus) से लड़ने के लिए एक आयोजन किया. इस दौरान उन्होंने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए एक अलग ही तरीका ईजाद किया है.
हिंदू महासभा का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में हिंदू महासभा के लोग 'कोरोना शांत हो' का नारा लगा रहे हैं. वीडियो को फिल्ममेकर संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) ने शेयर किया है.
इस वीडियो में हिंदू महासभा (Hindu Mahasabha) के लोग कह रहे है, "कोरोना (Corona) को हम लोगों ने अभी प्रसाद चढ़ाया, खीर चढ़ाया, पूरी चढ़ाया कि खीर-पूरी खाइये और शांत रहिये. शांत रखिये उस एनर्जी को, जो एनर्जी जीव हत्या का कारण है." वीडियो को शेयर करते हुए संजय गुप्ता (Sanjay Gupta Twitter) ने लिखा, "कोरोना शांत हो." संजय गुप्ता का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं.Corona Shant Ho... pic.twitter.com/UyrCs2q1Ch— Sanjay Gupta (@_SanjayGupta) March 31, 2020
Advertisemen
