Advertisemen
कंगना की फिल्म मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। कंगना मणिकर्णिका के बाद एक और फिल्म डायरेक्ट करने जा रही हैं। ये फिल्म किसी और के नहीं बल्कि खुद कंगना की लाइफ पर बेस्ड होगी। अब घर बैठे कमाए 15000रु महीना,यहाँ क्लिक करें
कंगना अपनी ही जिंदगी को पर्दे पर उतारने जा रही हैं। हाल ही में खुद कंगना ने इस खबर को कंफर्म किया है। कंगना ने इंटरव्यू में कहा है कि, हां, यह सच है, मेरी अपनी कहानी मेरे अगले निर्देशन का विषय है। लेकिन यह उन किरदारों के साथ प्रचारित फिल्म नहीं है, जो बहुत हद तक काले और सफेद हैं, बल्कि ये फिल्म मेरी कहानी को दिखाएगी जिसमें कुछ अनछुए और अनकहे पल होंगे। मैं अपने आस-पास के लोगों के प्यार से बहुत खुश हूं, जिन्होंने कभी भी मुझे जज नहीं किया, लेकिन मुझे स्वीकार किया कि मैं कौन हूं। कंगना को पूछा गया कि आखिर फिल्म में क्या दिखेगा तो इस पर उन्होंने कहा कि, फिल्म में मेरे अकेले की कहानी नहीं दिखाई जाएगी। जाहिर फिल्म में मेरी जिंदगी में जो घटित हुआ है वो सब दिखेगा लेकिन हां फिल्म में किसी का भी नाम रिवील नहीं किया जाएगा।
अब घर बैठे कमाए 15000रु महीना,यहाँ क्लिक करें
Advertisemen
