Advertisemen
जिस अभिनेत्री के बारे में हम बात करने जा रहे हैं उनका नाम आमना शरीफ है। आमना शरीफ एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती है। इनका जन्म 16 जुलाई 1982 को हुआ था उन्होंने साल 2013 में अमित कपूर से शादी की थी। आज उनका एक बेटा भी है। आमना शरीफ छोटे पर्दे की एक जानी मानी अभिनेत्री रह चुकी है।
आमना शरीफ ने साल 2003 में स्टार प्लस के मशहूर सीरियल कहीं तो होगा से अपने करियर की शुरुआत की थी।यह सीरियल 4 साल तक टेलीकास्ट हुआ उसके बाद यह बंद हो गया। इसके बाद आमना शरीफ ने कई और सीरियलों में काम किया लेकिन साल 2013 में शादी करने के बाद उन्होंने छोटे पर्दे पर काम करना छोड़ दिया। आपको बता दें कि आमना के पति अमित कपूर को उनका छोटे पर्दे पर काम करना पसंद नहीं था। यही वजह की आमना शरीफ ने छोटे पर्दे पर अपने पति की खुशी के खातिर काम करना बंद कर दिया।
Advertisemen

