Advertisemen
अकसर पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से बहुत सी महिलाएं परेशान रहती है। इस दौरान मनःस्थिति भी कुछ अजीब सी होती है। इस दौरान कोई ऐसी चीज न खाएं जो सेहत के लिए ठीक न हो। माहवारी के दौरान दर्द के अलावा महिलाओं को शरीर में भारीपन महसूस होता है, इतना ही नहीं कपड़े भी थोड़े टाइट से लगने लगते हैं। दरअसल कपड़े इसलिए भी टाइट हो जाते हैं क्योंकि इस समय फीमेल सेक्स हार्मोन एस्ट्रोजन बढ़ जाता है। इससे शरीर में फ्लूइड जमा होने लगते हैं। अब घर बैठे कमाए 15000रु महीना,यहाँ क्लिक करें
जैसे ही पीरियड्स खत्म होते हैं, वैसे ही सब कुछ संतुलन में और नॉर्मल हो जाता है। इस समय आपको जंक फ़ूड के खाने से बचना चाहिए. इस दौरान किसी भी तरह की अनहेल्दी डाइट नहीं लेनी चाहिए।पीरियड्स में वर्कआउट के बारे में आप सोच भी नहीं सकतीं, बस कहीं चुपचाप बैठे रहने का दिल करता है। ऐसे में चाय या कॉफी लेने से थकान और दर्द से राहत सी महसूस होती है पर कैफीन ही शरीर में वॉटर रिटेंशन और ब्लॉटिंग की जिम्मेदार है इसलिए इन दिनों चाय और कॉफी कम ही लेना चाहिए।
Advertisemen
