-->

भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह के शो में मचा हंगामा

Advertisemen

बिहार (Bihar) में चल रहे देव सूर्य महोत्सव में मंगलवार रात हंगामा हो गया. खबरों की माने तो वहां मौजूद लोगों ने कुर्सियां तोड़ डाली और इस दौरान कई लोगों को चोट भी आई. स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि पुलिस को भीड़ पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज भी करना पड़ा. बताया जा रहा है कि यह हंगामा तब हुआ जब भोजपुरी सिंगर अक्षरा सिंह (Akshara Singh) वहां पर परफॉर्म कर रही थी. उनकी परफॉर्मेंस के दौरान भीड़ ने जमकर पथराव किया और पंडाल भी फाड़ दिया.

लाठीचार्ज के बाद हंगामा और बढ़ गया. इसके बाद स्टेज से अपील भी की गई लेकिन तब भी बात नहीं बनी. कार्यक्रम के दौरान डीएम राहुल रंजन महिवाल भी वहां मौजूद थे लेकिन जब लोगों ने हंगामा मचाना शुरू किया, तब वह अपने परिवार के साथ वहां से निकल गए. इसके बाद इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया और ऑडियंस से वापिस जाने की गुजारिश की गई. फिर कुछ लोग घर लौट गए और कुछ लोगों को वहां से बाहर निकाल दिया गया.
  अब घर बैठे कमाए 15000रु महीना,यहाँ क्लिक करें 
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments