Advertisemen
टीवी की मशहूर अभिनेत्री हिना खान भी इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। अभी हाल ही में हिना खान ने सोशल मीडिया पर अपना एक फोटो शूट शेयर किया जिसको उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रही हैं।
भारतीय लुक में गहनों से सजी येलो आउटफिट में हिना खान का यह अवतार देखते ही बनता है। यह पहला मौका नहीं है जब हिना खान ने इस तरह का फोटो शूट सोशल मीडिया पर शेयर किया है इससे पहले भी हिना खान देसी लुक में कई फोटो शूट सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी है।
हिना खान टीवी इंडस्ट्री में सीरियल यह रिश्ता क्या कहलाता है से काफी ज्यादा फेमस हुई थी। इसके बाद हिना खान ने खतरों के खिलाड़ी में भी भाग लिया। लेकिन हिना खान की करियर की असली शुरुआत बिग बॉस में आने के बाद हुई।
हिना खान जल्दी ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में नजर आने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है और इसी साल रिलीज भी होगी।
Advertisemen



