Advertisemen
घर या ऑफिस में हम कई बार जल्दबाजी में खड़े होकर खाना खाने लगते हैं। जब हम खड़े होकर खाना खाते हैं तो फूड डाइजेस्ट होने में ज्यादा समय लेता है। साथ ही जल्दबाजी में व्यक्ति ज्यादा खाना खा लेता है। ज्यादा खाना और उसका धीमा पाचन पेट से संबंधित परेशानी खड़ी कर सकता है। अब घर बैठे कमाए 15000रु महीना,यहाँ क्लिक करें
खड़े होकर खाने के दौरान हम बहुत ज्यादा झुकते हैं, साथ ही में खुद को रिलैक्स करने के लिए शरीर के किसी एक हिस्से पर जोर देते हैं। रोज ऐसा करने से इसका असर रीढ़ की हड्डी पर होने लगता है। वहीं बैठकर खाना खाने से बॉडी पॉश्चर में सुधार होता है। इसके अलावा नीचे बैठकर खाना खाने से शरीर में खून का बहाव भी अच्छा होता है। क्रॉस-लेग्स बैठने पर नसों का खिंचाव दूर होता है और वह ज्यादा रिलैक्स होती हैं।हमें रोज नीचे जमीन पर बैठकर खाना खाने की आदत डालनी चाहिए। रोज नीचे बैठकर खाना खाने से शरीर और लचीला होता है। नीचे बैठने के दौरान हम जिस तरह से खाना खाते हैं, वह पीठ के लिए भी अच्छा होता है, जो पीठ से संबंधित परेशानियों को कम करता है।पैरों को मोड़कर बैठना, खाने की बाइट थाली से लेने के लिए आगे झुकना फिर सीधे होकर खाना, यह सब पेट में मौजूद मसल्स को डाइजेस्टिव जूस निकालने में मदद करता है, जिससे खाना आसानी से पच जाता है।
Advertisemen
