-->

Samsung Galaxy M10 और M20 कल होगा सेल के लिए उपलब्ध

Advertisemen


Samsung Galaxy M10 के बेस वेरिएंट की कीमत 7,990 रुपये है और इसमें 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की स्टोरेज दी गई है। इसके 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज की कीमत 8,990 रुपये है। वहीं Galaxy M20 के 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,990 रुपये है। इसके टॉप एंड मॉडल जिसमें 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज है उसकी कीमत 12,990 रुपये है। आप इस स्मार्टफोन को कल अमेजन इंडिया से दोपहर 12 बजे खरीद सकते हैं।

Galaxy M10 में 6.2इंच Infinity-V डिस्प्ले के साथ 19:9 का एस्पेक्ट रेश्यो है। इसकी डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 720×1520 पिक्सल्स का है। फोन में कंपनी ने Exynos 7870 चिपसेट दिया है। फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें Samsung Experience 9.5 UX है जो एंड्रॉइड 8.1 ओरियो पर बेस्ड है। डिवाइस में 3,400mAh की बैटरी है। फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं करता है। फोन के बैक में 13MP+5MP का कैमरा सेंसर है। वहीं सेल्फी के लिए 5MP का कैमरा दिया गया है। Galaxy M20 में Exynos 7904 चिपसेट के साथ 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB स्टोरेज ऑप्शंस है। फोन में 6.3इंच इंफीनिटी V डिस्प्ले के साथ 1080×2340 पिक्सल्स का रिजॉल्यूशन है। स्मार्टफोन को एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। फोन के बैक में 13MP+5MP का कैमरा सेंसर है। वहीं सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी है।
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments