Advertisemen
फिल्म 'बाहुबली' (Baahubali) के निर्देशक एस.एस. राजामौली (S.S Rajamouli) ने अपनी आगामी मेगा फिल्म 'आरआरआर' (RRR) के प्रति दर्शकों के मन में अभी से उत्सुकता पैदा कर दी है. युवा टाइगर एनटीआर और मेगा पॉवरस्टार राम चरण अभिनीत यह फिल्मबहुचर्चित फिल्म में से एक है. अब घर बैठे कमाए 15000रु महीना,यहाँ क्लिक करें
आरआरआर में अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं जो एक फ्लैशबैक सीक्वेंस में नजर आएंगे. राजामौली की आगामी विशालकाय फिल्म 'आरआरआर' अल्लूरी सीतारामाराजू और कोमाराम भीम इन दो वास्तविक स्वतंत्रता सेनानियों की एक काल्पनिक कहानी है. फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के किरदार का नाम सीता है.
Advertisemen
