Advertisemen
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले (Pulwama Terror Attack) के बाद से एक बार फिर कांग्रेस और बीजेपी के नेता आमने-सामने हैं. कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने एक बयान में आरोप लगाया कि पुलवामा आतंकी हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के बीच ‘मैच फिक्सिंग' का नतीजा है. हालांकि, उनके इस बयान पर विवाद खड़ा होता दिख रहा है. बता दें कि 14 फरवरी को हुए पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के करीब 40 जवान शहीद हो गए थे.
बीके हरिप्रसाद ने कहा कि 'रविशंकर प्रसाद को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के साथ कोई मैच फिक्सिंग है.. अगर आप पुलवामा के बाद हुए घटनाओं के क्रम को देखेंगे तो ऐसा लगता है कि नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के बीच कोई मैच फिक्सिंग है. उन्होंने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल ने स्वीकार किया है कि पुलवामा आतंकी हमला पूरी तरह से खुफिया एजेंसियों की विफलता का नतीजा है. पुलवामा आतंकी हमला नरेंद्र मोदी सरकार की विफलता है.'
हरिप्रसाद ने कहा, ‘पुलवामा हमले के बाद के घटनाक्रम पर यदि आप नजर डालेंगे तो पता चलता है कि यह पीएम नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बीच मैच फिक्सिंग थी.' हरिप्रसाद ने कहा कि "केंद्रीय मंत्री रविशंकर को स्पष्ट करना चाहिए कि पीएम मोदी और इमरान खान के बीच क्या मैच फिक्सिंग थी. उनकी जानकारी के बिना पुलवामा का आतंकी हमला नहीं हो सकता." (साभार-एनडीटीवी) अब घर बैठे कमाए 15000रु महीना,यहाँ क्लिक करें#WATCH: Congress leader BK Hariprasad says, "if you look at the chain of events that has taken place after Pulwama, it appears that Narendra Modi had a match-fixing with Pakistan people"..... (07.03.2019) pic.twitter.com/MGzklhsBut— ANI (@ANI) March 8, 2019
Advertisemen
