Advertisemen
लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों के ऐलान के बाद पार्टी के नेताओं के बीच टिकट को लेकर खींचतान शुरू हो गई है. बीजेपी सांसद साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) ने टिकट को लेकर अपनी पार्टी को ही धमकी दे दी है. उन्होंने यूपी बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे को पत्र लिखकर कहा कि अगर उन्हें टिकट नहीं दिया गया तो इसका परिणाम अच्छा नहीं होगा. अब घर बैठे कमाए 15000रु महीना,यहाँ क्लिक करें
उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि उनके संसदीय क्षेत्र उन्नाव में ओबीसी मतदाताओं का प्रतिनिधित्व नहीं है. लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत से पार्टी को खड़ा किया है. यही वजह है कि पार्टी ने करीब 15 साल बाद 2014 में उन्नाव की सीट जीती थी. बता दें कि कांग्रेस ने उन्नाव सीट से अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है. उन्नाव लोकसभा सीट से कांग्रेस ने इस बार फिर अनु टंडन को टिकट दिया है. इस सीट से बीजेपी के 'बयानवीर' सांसद साक्षी महराज अभी सांसद हैं. जिनको साल 2014 के लोकसभा चुनाव में 518834 वोट मिले थे.
Advertisemen
