Advertisemen
सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ के ‘स्लो मोशन’ गाने में अभिनेत्री दिशा पटानी पीले रंग की साड़ी में डांस करते नजर आईं। इस गाने में दिशा के लुक को देखकर लोगों का कहना है कि ‘साड़ी कहां है?’ विशाल-शेखर ने इसे संगीत से सजाया है और नकाश अजीज व श्रेया घोषाल ने इसे अपनी आवाज दी है। पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.
गाने में दिशा सलमान संग डांस करते दिख रही हैं। ‘स्लो मोशन’ गाने में पीले रंग की साड़ी के पल्लू को रस्सी की तरह मरोड़कर दिशा के कंधे पर डाल दिया गया है। यूट्यूब पर महज 24 घंटे में इस गाने को 2.4 करोड़ लोगों ने देखा।
कई लोगों को ऐसा लगता है कि दिशा का लुक गाने में साल 1990 के गाने ‘टिप टिप बरसा पानी’ में रवीना टंडन के लुक से मिल रहा है तो किसी ने कहा कि यह माधुरी दीक्षित का ‘धक धक’ लुक है। कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने इस पर जोक्स भी बनाए हैं। एक यूजर ने ट्वीट किया, 'दिशा के साड़ी के पल्लू को देखो, इसने दिशा को ठीक उसी तरह से ढंका है जिस तरीके से मैं पूरे साल के दौरान अपने सिलेबस को कवर करता हूं।' पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.
Advertisemen


