-->

बीजेपी की सरकार बनी तो अटल सरकार की तरह 13 दिनों में गिरेगी

Advertisemen

ताजा बयान सीनियर नेता और एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने दिया है जिसमें मोदी सरकार की विदाई का दावा किया गया है. शरद पवार ने 23 मई के बाद नई सरकार बनने को लेकर बड़ा दावा किया और कहा कि अगर राष्ट्रपति बीजेपी को सरकार बनाने के लिए बुलते भी हैं तो वह सदन में अपना बहुमत सिद्ध नहीं कर सकेगी.पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.

शरद पवार ने दावा किया कि अगर मोदी सरकार बनाने में कामयाब हो भी जाते हैं तो उसका वही हस्र होगा जो 1996 में अटल बिहारी वाजपेयी की 13 दिन की सरकार का हुआ था.शरद पवार ने ये साफ साफ संकेत दिए कि लोकसभा चुनाव नतीजों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरेगी, लेकिन बहुमत से दूर रहेगी.ABP न्यूज़ से खास बातचीत में शरद पवार ने त्रिशंकु लोकसभा की स्थिति में हॉर्स ट्रेडिंग की किसी भी गुंजाइश से इनकार करते हुए स्पष्ट किया कि सारे पक्ष एक साथ होंगे. शरद पवार ने कहा, ‘’21 मई को नॉन बीजेपी सरकार बनने की प्रक्रिया की शुरुआत होगी. सभी पक्ष कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनाने के लिए एक साथ आएंगे. सभी विपक्षी दल बैठक कर रहे हैं. उसके बाद हम कोई फैसला करेंगे.’’
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments