Advertisemen
Vivo ने अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y3 लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन Mediatek के Helio P35 SoC के साथ आता है और इसमें 4GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है। स्मार्टफोन की खासियत इसका 89% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो है और यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.
Vivo Y3 स्मार्टफोन में 6.35-इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी है जो ट्रेंडी वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ आती है। इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 89% है। इस डिस्प्ले पैनल का रिजॉल्यूशन 1544 x 720 पिक्सल है और यह 19.3:9 एक्सपेक्ट रेश्यो के साथ आथा है। Vivo Y3 स्मार्टफोन 12nm FinFET प्रोसेस से बने ऑक्टा-कोर MediaTek Helio P35 चिपसेट और 4GB रैम 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसमें में 13-मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा सेंसर , 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा सेंसर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। फोन में कंपनी ने पावरफुल 5,000mAh की बैटरी दी है.
Advertisemen
