Advertisemen
Asus अपने Zenfone 6 Series के अपकमिंग स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए कमर कस चुका है। Asus 16 मई को स्पेन में आयोजित कंपनी के इवेंट में इन स्मार्टफोन को लॉन्च करेगा। Asus ने Asus Zenfone 6 को टीज करते हुए इसका फ्रंट डिजाइन रिवील किया है। पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.
कुछ लीक रिपोर्ट में कहा गया था कि Asus Zenfone 6 स्मार्टफोन पंच होल या फिर वॉटर ड्रॉप नॉच के साथ आ सकता है। लेकिन, कंपनी ने जो टीजर जारी किया है उसके मुताबिक, Asus Zenfone 6 स्मार्टफोन की डिस्प्ले में नॉच या पंच होल नहीं दिया है। ऐसे में Asus Zenfone 6 स्मार्टफोन में सेल्फी कैमरे के लिए पॉप-अप मेकेनिज्म का प्रयोग किया हो सकता है। वहीं कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Asus Zenfone 6 के 5G वेरियंट में ड्यूल स्लाइडर डिजाइन दिया गया है जो कि इससे पहले Xiaomi के Mi MIX 3 में देखने को मिला था। Zenfone 6 कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन फोन है जो कि Qualcomm का Snapdragon 855 SoC से लैस होगा। ये फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेटेस्ट Android 9 Pie ओएस पर रन करता है।
Advertisemen
