Advertisemen
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं, जो बिना शादी के एक साथ यानी लिव-इन-रिलेशनशिप में रह चुके हैं। आइए आज हम आपको कुछ ऐसे सितारों के बारे में बताते हैं, जो इस समय बिना शादी के एक साथ यानि लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे हैं। पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.
1- एमी जैक्सन और जॉर्ज पानायिटू
बॉलीवुड अभिनेत्री एमी जैक्सन काफी लंबे समय से जॉर्ज पानायिटू के साथ रिलेशनशिप में हैं। कुछ दिनों पहले ही एमी जैक्सन ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंट होने की खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर को थी, जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड जॉर्ज के साथ है, और इस अभिनेत्री का बेबी बंप साफ़ तौर पर नज़र आ रहा है।
2- अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला
बॉलीवुड के हैंडसम हंक अर्जुन रामपाल तीसरी बार पापा बनने वाले हैं। अर्जुन ने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस की प्रेग्नेंसी का एलान इंस्टाग्राम पर किया है। ख़ास बात यह है कि अर्जुन और गैब्रिएला की अभी शादी नहीं हुई है। पत्नी मेहर जेसिया से तलाक़ के बाद अर्जुन गैब्रिएला को डेट कर रहे हैं।
3- सुष्मिता सेन और रोमन शॉल
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सुष्मिता सेन आए दिन ब्वॉयफ्रेंड रोमन शॉल को लेकर चर्चा में रहती हैं। बता दें कि सुष्मिता सेन ने अभी तक शादी नहीं की है, लेकिन खबर है कि सुष्मिता और रोमन शॉल बांद्रा के एक फ्लैट में साथ यानि लिव-इन-रिलेशनशिप में रहते हैं।हालांकि इस खबर की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन सुष्मिता सोशल मीडिया पर ये बात शेयर कर चुकी हैं, कि रोमन ही उनकी बेटियों के पिता है। बता दें कि सुष्मिता ने दो बच्चियों को गोद लिया था।
Advertisemen
