Advertisemen
वैज्ञानिकों ने रिसर्च में खुलासा किया है कि फ्रेंच किस से 70 प्रतिशत तक लोगों को गले या सिर मे कैंसर के होने का खतरा बना रहता है। फ्रेंच किस को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.
नीदरलैंड के वैज्ञानिकों ने यह रिसर्च किया है, जिसमें सामने आया कि दस सेकेंड के एक चुंबन के दौरान करीब आठ करोड़ जीवाणु चुंबन करने वालों के मुंह में चले जाते हैं। वैज्ञानिकों ने 21 जोड़ों पर ये शोध किया है। जो लोग अधिक बार एक दूसरे का चुंबन लेते हैं, उनमें लार के जरिए जीवाणु स्थानांतरित करने की संभावना ज्यादा होती है। इन्सान के मुंह में 700 प्रकार के जीवाणु होते हैं। किसिंग के दौरान ये एक-दूसरे के मुंह में चले जाते हैं।
ऑस्ट्रेलिया के रॉयल डार्विन अस्पताल के मैक्सिलोफेशियल एंड हेड एंड नेक सर्जरी के हेड डॉ माहिबान थॉमस ने बताया कि फ्रेंच किस से 70 प्रतिशत तक सिर और गले के कैंसर के होने का खतरा होता है। गर्भावस्था के दौरान यह खतरनाक साबित हो सकता है। इससे पेट में पल रहे बच्चे में कोई गड़बड़ी आने के अलावा उसकी जान भी जा सकती है। जितना स्मोक और ड्रिंक करने से कैंसर होने का खतरा नहीं है, उससे ज्यादा तो फ्रेंच किस से है।
Advertisemen
Health
