Advertisemen
हीरो मोटोकॉर्प खामोशी से एक मोटरसाइकल पर काम कर रही थी और कंपनी ने अब उसे भारत में लॉन्च कर दिया है. हीरो ने भारत में बिल्कुल नई एक्सट्रीम 200S फुल फेयर्ड मोटरसाइकल लॉन्च की है जिसकी दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 98,500 रुपए रखी गई है. पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.
हीरो ने नई एक्सट्रीम 200S को दो बिल्कुल नई एडवेंचर बाइक एक्सपल्स 200 और एक्सपल्स 200T के साथ लॉन्च किया है. हीरो एक्सट्रीम 200S का मुकाबला करने के लिए 150-200cc सैगमेंट की कई बाइक्स बाज़ार में मौजूद हैं जिनमें सुज़ुकी जिक्सर SF, बजाज पल्सर RS 200, यामाहा YZF-R15 V3.0 शामिल हैं. कंपनी ने देशभर में अपनी सभी डीलरशिप पर इस बाइक के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है.
Advertisemen
