Advertisemen
Xiaomi अपने तीन नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिनमें से एक उसका फ्लैगशिप स्मार्टफोन है और दो स्मार्टफोन Android One डिवाइस हैं। माना जा रहा है कि Xiaomi बहुत जल्द Mi A3 और Mi A3 Lite स्मार्टफोन जल्द लॉन्च कर सकती है जो कि Google के Android One प्रोग्राम के तहत बनाए स्मार्टफोन होंगे। अब जो रिपोर्ट सामने आ रही हैं उनके मुताबिक, कंपनी के ये अपकमिंग स्मार्टफोन Qualcomm के Snapdragon 700 series के चिपसेट के साथ लॉन्च किए जा सकते हैं। पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.
Xiaomi India के ग्लोबल वीपी और मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने बताया है कि उनकी कंपनी भारत में बहुत जल्द Snapdragon 730-से लैस स्मार्टफोन लॉन्च करेंगे। अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे शाओमी के Mi A3 सीरीज के स्मार्टफोन की बात कर रहे थे। वहीं टेक वेबसाइट XDA की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Mi A3 सीरीज के स्मार्टफोन में Snapdragon 710 या Snapdragon 712 चिपसेट दिया जा सकता है।
Advertisemen
Coming Soon features Mi A3 Mi A3 Lite MOBILE MOBILES Redmi Tech Xiaomi
