Advertisemen
पीरियड्स या मासिक धर्म एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है। इससे हर महिला को हर माह गुजरना पड़ता है। किसी को पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग होती है तो किसी को कम होती है। किसी को ब्लीडिंग होने के दौरान पेट दर्द और कमर दर्द होता है तो किसी को ब्लीडिंग होने का पता भी नहीं चलता। पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.
आम दिनों में आप क्या खा रही हैं, यह बात ज्यादा मायने नहीं रखती। लेकिन पीरियड्स के दिनों में आप क्या खा रही हैं, यह बात आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। पीरियड्स के दिनों में आपको पर्याप्त मात्रा में आयरन लेना बहुत जरूरी है। वैसे भी पीरियड्स की वजह से आपके शरीर से काफी ज्यादा आयरन बाहर निकल जाता है।
ज्यादातर लड़कियां पूरे दिन में सिर्फ दो ही बार पैड बदलती हैं। एक सुबह नहाने के बाद दूसरा रात को सोने से पहले। जबकि प्रत्येक कुछ घंटों में पैड बदलने की सलाह दी जाती है। हालांकि आपको ब्लीडिंग कितनी ज्यादा हो रही है, यह बात भी मायने रखती है।
पीरियड्स होने पर एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्ट्रोन हार्मोन में बदलाव होने लगते हैं। इससे पेट फूलने जैसी समस्या हो सकती है। यही वजह है कि इन दिनों पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। यदि आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीती हैं तो इससे कब्ज, गैस, पाचन तंत्र में समस्या हो सकती है। अतः जरूरी है कि अपने शरीर में पानी की कमी न होने दें। पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.
Advertisemen
Health
