Advertisemen
बॉलीवुड की देसी गर्ल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस और दीपिका पादुकोण इस बार के मेट गाला में अपनी परिकथाओं के किरदारों से प्रेरणा लेकर उतरी। दीपिका और प्रियंका की मौजूदगी ने प्रशंसकों को एहसास कराया कि थोड़ा सा रोमांच फैशन की दुनिया में लंबा रास्ता तय करता है। पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.
दोनों भारतीय अभिनेत्रियों ने 2019 के मेट गाला रेड कार्पेट के लिये इस साल के थीम ‘कैम्प : नोट्स ऑन फैशन’ को अपने-अपने अंदाज में पेश किया।मेट प्रदर्शनी के अनुसार थीम की एक संवेदनशीलता होती है जिसमें ‘सजना-संवरना’ से लेकर ‘किसी मामूली चीज से भी सौंदर्यबोध कराना’ यह सबकुछ शामिल होता है। प्रियंका इसी कार्यक्रम में अपने पति निक जोनस से मिली थीं। प्रियंका ने कार्यक्रम के लिये ‘एलिस इन वंडरलैंड’ की लेविस कैरोल का लुक धारण किया था।
प्रियंका चोपड़ा सिल्वर कलर के गाउॅन और ड्रामा मेकअप लुक में दिखीं तो वहीं निक जोनास मूछों के साथ रॉयल अंदाज में नजर आए। प्रियंका की फोटोज सामने आते ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है और प्रियंका के इस लुक का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक भी उड़ाया जा रहा है. पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.
Advertisemen


