Advertisemen
बीते साल सितंबर में बॉलिवुड ऐक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने साइना नेहवाल की बायॉपिक की शूटिंग शुरू की थी। इसके लिए उन्होंने ट्रेनिंग भी ली थी। लेकिन कुछ दिन शूट करने के बाद उनको डेंगू हो गया और ब्रेक लेना पड़ा। पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.
रिपोर्ट्स थीं कि श्रद्धा अप्रैल में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। हालांकि अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक अमोल गुप्ते के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में श्रद्धा की जगह अब परिणीति चोपड़ा लेंगी। फिल्म के प्रड्यूसर भूषण कुमार हैं। ख़बरों की मानें तो यह फैसला श्रद्धा कपूर के टाइट शेड्यूल की वजह से लिया गया। वह इस वक्त ‘छिछोरे’ और ‘स्ट्रीट डांसर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इतना ही नहीं साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ अगस्त में उनकी फिल्म ‘साहो’ भी रिलीज होने को है। श्रद्धा टाइगर श्रॉफ के साथ बागी 3 में भी नजर आएंगी।
Advertisemen
