Advertisemen
Vivo ने अपने स्मार्टफोन Vivo Y95 की कीमतों में एक हजार रुपये की कटौती की है। इस स्मार्टफोन को अब 13,990 रुपये (Vivo Y95 Price in India) में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने Vivo Y95 स्मार्टफोन को पिछले साल नवंबर 2018 में लॉन्च किया था। पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.
लॉन्च के बाद इस स्मार्टफोन के दाम में दो बार कटौती की जा चुकी है। कंपनी ने इसे 16,990 रुपये में लॉन्च किया था। इससे पहले कंपनी ने इस स्मार्टफोन में दो हजार रुपये की कटौती की थी जिसके बाद इसे 14,990 रुपये में खरीदा जा सकता था। कंपनी ने फिलहाल इस स्मार्टफोन के दाम ऑफ लाइन रिटेलर्स के लिए किए हैं. Vivo Y95 के साथ-साथ Vivo V15 Pro के 6 जीबी रैम वरिएंट वाले स्मार्टफोन के दाम में भी दो हजार रुपये की कटौती की है। V15 Pro स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम वेरिएंट को ऑफ लाइन 26,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Advertisemen
