Advertisemen
मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप (WhatsApp) ने अपने 1.5 अरब यूज़र्स को "स्पाईवेयर के खतरे" से बचने के लिए ऐप को अपडेट करने का आग्रह किया है. व्हाट्सऐप में सुरक्षा खामी की वजह से हैकरों के उपयोक्ताओं के फोन में स्पाईवेयर (जासूसी करने वाला सॉफ्टवेयर) डालने की बात सामने आई. इस के बाद कंपनी ने यह कदम उठाया है.पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.
फेसबुक की स्वामित्व वाली कंपनी ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में इस खामी का पता लगाया गया था और तुरंत इसे ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया था. यह खामी हैकर को मोबाइल में कोड डालने और उसके निष्पादन में मदद करती है.
कंपनी ने हमले को नाकाम करने के लिए अपने बुनियादी ढांचे में बदलाव किया है. व्हाट्सऐप ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि हमले में निजी कंपनी के हाथ होने के संकेत हैं. यह कंपनी कथित तौर पर सरकारों को स्पाईवेयर की आपूर्ति करती है. यह स्पाईवेयर मोबाइल ऑपरेटिंग के कामकाज को प्रभावित करता है.पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.
Advertisemen
