Advertisemen
टीवी देखते समय कभी-कभी पत्नी को पति के और पति को पत्नी के पसंदीदा कार्यक्रम देखने चाहिए। ऐसा न हो कि आपकी अंगुलियां रिमोट कंट्रोल पर चलती रहें। अगर घर में बच्चे हैं तो उनके सामने पत्नी से कुछ न कहें। इससे पत्नी के मन को ठेस तो लगती ही है साथ ही बच्चे भी मां की उपेक्षा करने लगते हैं। पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.
अक्सर पति-पत्नी के बीच आपस में तकरार बेहद साधारण बातों की वजह से होती है। अगर दोनों थोड़ी सी समझदारी दिखाएं तो इस तकरार को आसानी से टाला जा सकता है। जब पत्नी कहीं जाने के लिए तैयार हो रही हो तो यह कदापि न कहें कि तुम्हें तो दस घंटे का समय चाहिए या मैं जा रहा हूं। जरा ठंडे दिमाग से सोचकर देखिए, वह अच्छी तरह तैयार तो इसीलिए हो रही हैं कि किसी सामाजिक समारोह में या किसी मित्र के यहां जाने पर लोग परोक्ष रूप से आपकी ही तारीफ करें।
Advertisemen
