Advertisemen
एक लेटेस्ट लीक का दावा है कि Xiaomi Mi A3 भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। एक टिप्स्टर Sudhanshu Ambhore का कहना है कि यह स्मार्टफोन CC9 के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के काफी मेल खाता है। सोर्स का यह भी दावा लीक हुए मॉडल नंबर को देखा जाए तो Mi A3 Lite Mi CC9e का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। इसी सोर्स का यह भी मानना है कि Mi CC9e 6-इंच डिस्प्ले के साथ आएगा। इसके अलावा इसमें 3,940mAh बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा Xiaomi इसमें 10W चार्जिंग सपोर्ट दे सकती है। पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.
Xiaomi के फाउंडर और CEO, Lei Jun ने अपने Weibo अकाउंट में एक वीडियो और इमेज पोस्ट की थी, जिसमें स्मार्टफोन को ब्लू कलर में दिखाई दिया था। इस ब्लू कलर वेरिएंट को कंपनी ने Dark Blue Planet दिया है। तस्वीर में स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिखाई दिया था। फिलहाल कंपनी ने इसके रियर कैमरा रिजॉल्यूशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि कंपनी स्मार्टफोन में शामिल 32मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा की बात को पहले टीज कर चुकी है। पिछली कुछ लीक्स को यदि मिला दिया जाए तो हम CC9 और CC9e स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशंस का अंदाजा जरूर लगा सकते हैं।
Advertisemen
