Advertisemen
लोकसभा में कांग्रेस को घेरते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''महिला सशक्तिकरण की बात करें तो कांग्रेस को इतने मौके मिले. लेकिन वो शायद इतने ऊंचे हैं कि कई चीजें छुप जाती हैं. जब यूनिफॉर्म सिविल कोड की बात चल रही थी तब कांग्रेस उसे मिस कर गई और हिंदू कोड बिल लाकर अपनी गाड़ी चला ली.'' पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.
मोदी ने आगे कहा, ''इसके 35 साल बाद फिर शाह बानों के मामले में एक बार कांग्रेस को दोबारा अवसर मिला लेकिन ऊंचाई ने नीचे की चीजें देखने से मना कर दिया. आज 35 साल बाद फिर एक बार कांग्रेस के पास मौका आया है, हम बिल लेकर आए है, हम इस देश की नारी के गौरव के लिए बिल लेकर आए हैं. जब शाह बानों का मामला चल रहा था उस समय के एक मंत्री ने टीवी इंटरव्यू में एक चौंकाने वाली बात कही. उन्होंने कहा कि मुसलमानों के उत्थान की जिम्मेदारी कांग्रेस की नहीं है. अगर वो गटर में रहना चाहते हैं तो रहें.'' इस पर कांग्रेस नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया और नेता का नाम पूछने लगे, इस पर पीएम ने कहा कि यूट्यूब का लिंक भेज देंगे.
Advertisemen
